फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Police caught three cow smugglers during encounter in Sultanpur two injured after being shot in leg

Sultanpur: पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से दो तस्कर घायल... पुलिस ने तीन को पकड़ा

Fri, 01 Aug 2025 10:58 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 01 Aug 2025 10:58 AM IST
सार

सुल्तानपुर में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन गो-तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पैर में गोली लगने से दो तस्कर घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Police caught three cow smugglers during encounter in Sultanpur two injured after being shot in leg
अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश, मौजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के सुल्तानपुर में शुक्रवार की तड़के पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में गोली लगने दो तस्कर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मुठभेड़ कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के मझगवां गांव के पास हुई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर मवेशियों की तस्करी की योजना बना रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दो तस्कर घायल हो गए। 

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं घायल तस्कर

घायलों की पहचान नावेद और साहिल के रूप में हुई। दोनों को सीएचसी, कादीपुर में भर्ती कराया गया है। मौके से तीसरे तस्कर सुशील उपाध्याय को भी पकड़ा गया है। नावेद और साहिल मुजफ्फरनगर के निवासी हैं। जबकि, सुशील उपाध्याय कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के बीरी हाजीपुर गांव का रहने वाला है। एएसपी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ गो-तस्करी सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed