फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Police caught criminal during encounter in Sultanpur his partner absconded

Sultanpur News: पुलिस की बदमाशों से 24 घंटे में दूसरी मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक घायल... साथी फरार

Sun, 11 May 2025 10:15 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 May 2025 10:15 AM IST
सार

सुल्तानपुर में पुलिस की बदमाशों से 24 घंटे में दूसरी बार मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसे पकड़ लिया गया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। उसे पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है।

विज्ञापन
Police caught criminal during encounter in Sultanpur his partner absconded
मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश, जानकारी देते सीओ - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के सुल्तानपुर में शनिवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों का सामना पुलिस से हो गया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा भाग निकला। पकड़े गए बदमाश के पास से असलहा, कारतूस के अलावा 24 किग्रा मांस व खाल मिली है।

विज्ञापन


मुठभेड़ बल्दीराय थाना क्षेत्र के सहायक शारदा नहर के नादा पुल पर हुई। मुखबिर की सूचना पर देर रात पुलिस ने पुल के पास घेराबंदी की। चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध आते दिखे। पुलिस ने रुकने को कहा तो वह दोनों भागने लगे। पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग झोंक दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दाहिने पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। 

विज्ञापन

साथी पुलिस को चकमा देकर फरार

इस दौरान दूसरा बदमाश चकमा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसे बल्दीराय सीएचसी में भर्ती कराया। उसकी पहचान समीम उर्फ सिविल निवासी नंदौली, बल्दीराय के रूप में हुई। उसके पास से एक असलहा, दो कारतूस, एक बाइक, 24 किग्रा प्रतिबंधित मांस एवं खाल बरामद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित

सीओ सौरभ सामंत ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने भागने वाले बदमाश नाम मजूर उर्फ मंजू निवासी नंदौली, बल्दीराय बताया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

24 घंटे में दूसरी बार पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ 

इससे पहले शनिवार की तड़के गोसाईगंज के इटकौली ईंट-भट्ठे के पास कार सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी करके एक बदमाश नौशाद अहमद निवासी खैराबाद, कोतवाली नगर को पकड़ लिया था। उसके पास से असलहा व कारतूस मिला था। जबकि उसके दो साथी भाग निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed