{"_id":"6aac39d218306a108b068dd8","slug":"police-arrived-at-the-advocates-association-building-to-investigate-the-theft-of-a-dvr-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-165225-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: डीवीआर चोरी की जांच में अधिवक्ता संघ भवन पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: डीवीआर चोरी की जांच में अधिवक्ता संघ भवन पहुंची पुलिस
Fri, 18 Sep 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव के दौरान हुए विवाद और सीसीटीवी की डीवीआर चोरी के मामले की जांच तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को सीताकुंड चौकी प्रभारी अधिवक्ता संघ भवन पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने टूटे दरवाजे सहित डीवीआर चोरी से जुड़े बिंदुओं की जानकारी जुटाई।
बार एसोसिएशन की गठित समिति के संयोजक रणजीत सिंह त्रिसुंडी ने बताया कि विवेचक ने घटना से संबंधित साक्ष्य उपलब्ध कराने के लिए अधिवक्ताओं से कहा है। गवाहों से भी जल्द बयान और अन्य साक्ष्य देने की अपेक्षा की गई है। बीते 10 सितंबर को हाईकोर्ट के निर्देशन में बार चुनाव की मतगणना चल रही थी। चुनावी प्रक्रिया में कथित खामियों को लेकर कुछ प्रत्याशियों और समर्थकों ने धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
देखते ही देखते दो पक्षों में विवाद हो गया। स्थिति बिगड़ने पर एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप दुबे ने चुनावी प्रक्रिया निरस्त करने की घोषणा कर दी थी। इसके बाद जिला जज के माध्यम से हाईकोर्ट सहित अन्य अधिकारियों को पत्र भेजे गए। संघ भवन में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग वाले डीवीआर के गायब होने की जानकारी हुई। अध्यक्ष की तहरीर पर 14 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई। तहरीर में किसी व्यक्ति को नामजद नहीं किया गया है। वादी ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। नगर कोतवाल एसएन मिश्र ने बताया कि इस मामले की जांच चल रही है।