फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Players will not be able to practice in the stadium before March

Sultanpur News: मार्च से पहले स्टेडियम में अभ्यास नहीं कर सकेंगे खिलाड़ी

Thu, 28 Dec 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 28 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Players will not be able to practice in the stadium before March
पंत स्टेडियम के मुख्य गेट का किया जा रहा निर्माण। - संवाद
सुल्तानपुर। नए साल पर जिले के खिलाड़ियों को पंत स्टेडियम का तोहफा नहीं मिल पाएगा। स्टेडियम का पुनर्विकास कर रही निर्माण कंपनी सिडको की लापरवाही के चलते कई निर्माण कार्य अभी भी अधूरे हैं। मार्च तक स्टेडियम के तैयार होने की बात जिम्मेदार अधिकारी कह रहे हैं जबकि डीएम व सीडीओ ने निर्माण कंपनी को दिसंबर तक स्टेडियम तैयार कर हैंडओवर करने के निर्देश दिए थे। 2021 से पुनर्विकसित हो रहे पंत स्टेडियम के हैंडओवर की तिथियां पहले भी कई बार बढ़ाई गई हैं।
विज्ञापन



पंत स्टेडियम में अभी मुख्य गेट का काम किया जा रहा है। ग्राउंड में घास लगाई गई है जो मार्च तक बढ़कर तैयार होगी। वहीं हैंडबॉल ग्राउंड में मिट्टी डालने व गोल पोस्ट का काम होना है। इसके साथ ही बॉक्सिंग रिंग का काम अभी शुरू ही नहीं हो सका है।
विज्ञापन


स्टेडियम न तैयार होने के कारण हैंडबॉल, टेबल टेनिस, वाॅलीबॉल, कुश्ती, फुटबॉल व बॉक्सिंग के सैकड़ों खिलाड़ियों का अभ्यास बंद है। जिला खेल अधिकारी सर्वेंदु सिंह चौहान ने बताया कि पंत स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा न होने के कारण खिलाड़ियों की तैयारी नहीं हो पा रही है। वहीं निर्माण कंपनी के ईई प्रेम चंद्रन से कई बार संपर्क किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed