{"_id":"5ee4fa258ebc3e4330113397","slug":"players-looking-for-land-for-practice-sultanpur-news-lko5258388112","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रैक्टिस के लिए जमीन तलाश रहे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रैक्टिस के लिए जमीन तलाश रहे खिलाड़ी
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आठ जून से अनलॉक-1 लागू होने के बाद पार्क व स्टेडियम के सशर्त संचालन के आदेश के बाद भी अभी तक पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम का संचालन नियमित नहीं किया जा सका है। स्टेडियम में बैडमिंटन के 16 शौकिया खिलाड़ियों को खेलने के लिए कोर्ट दिया गया है लेकिन अन्य खेलों के खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए जमीन तलाश रहे हैं।
68 दिनों के लॉकडाउन के बाद एक जून को अनलॉक-1 लागू किया गया। लॉकडाउन की अवधि में पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। इस वजह से यहां वॉलीबाल, हैंडबाल, एथलेटिक्स, फुटबाल समेत अन्य कई खेलों के नियमित अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों की आमद बंद हो गई।
आठ जून से जब शर्तों के साथ स्टेडियम व पार्क के संचालन का निर्देश जारी हुआ तो जिले के खिलाड़ियों में भी उम्मीद जगी कि अब उन्हें अभ्यास के लिए स्टेडियम में प्रवेश मिलेगा। अभी तक स्टेडियम में आने वाले खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए यहां प्रवेश की अनुमति नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
खिलाड़ियों ने बताया कि स्टेडियम का संचालन बंद होने के बाद से उनके सामने प्रैक्टिस का संकट खड़ा हो गया है। अब वे गोमती नदी के पास खाली जमीन में किसी तरह से प्रैक्टिस करते हैं। खिलाड़ियों का आरोप है कि स्टेडियम परिसर में आठ जून से रोज शाम को बैडमिंटन कोर्ट खोला जाता है। यहां पर शौकिया लोगों को प्रैक्टिस की छूट दी जाती है। अन्य खिलाड़ियों को प्रवेश तक की अनुमति स्टेडियम प्रशासन ने नहीं दी है।
शौकिया खिलाड़ियों को पंत स्टेडियम में प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि यहां प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ी इधर-उधर भटक रहे हैं। इससे उनकी नियमित प्रैक्टिस का चक्र टूट जाएगा। वे स्पोर्ट्स कोटा के अंतर्गत निकलने वाली सरकारी भर्तियों में प्रतिभाग नहीं कर सकेंगे।