फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Pink color copy will be available in high school exam and brown color copy in intermediate exam.

Sultanpur News: हाईस्कूल परीक्षा में गुलाबी, इंटर में भूरे रंग की कॉपी मिलेगी

Fri, 31 Jan 2025 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Pink color copy will be available in high school exam and brown color copy in intermediate exam.
लखनऊ। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में इस्तेमाल होने वाली कॉपियों का रंग इस बार अलग-अलग होगा। 10वीं की परीक्षा देने वालों को गुलाबी व 12वीं के परीक्षार्थियों को भूरे रंग की कॉपी मिलेगी।
विज्ञापन


ये कॉपियां राजधानी पहुंच चुकी हैं और निशातगंज स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में रखी जा रही हैं। जल्द ही इन्हें परीक्षा केंद्रों पर भेजा जाएगा। कॉपियों के पेज पर परिषद का चिह्न भी बना होगा।
विज्ञापन




डीआईओएस राकेश कुमार ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नकल रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। कॉपियों के रंग में बदलाव किया है। हाईस्कूल की कॉपी के पेज तीन और इंटर की कॉपी के पेज 10 पर परिषद का मोनोग्राम बनाया गया है, ताकि कॉपियों में कोई हेराफरी न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों और कर्मचारियों को उत्तर पुस्तिकाओं के मिलान में लगाया गया है। परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार कॉपियों के बंडल बनाए जा रहे हैं। 24 फरवरी से शुरू होने जा रही यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए 126 केंद्र बनाए हैं। 1.03 लाख से अधिक बच्चे परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed