फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Pilgrims flocked to the Savani fair of Panchopiran

Sultanpur News: पांचोपीरन के सावनी मेले में उमड़े जायरीन

Fri, 01 Aug 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 01 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Pilgrims flocked to the Savani fair of Panchopiran
सुल्तानपुर। पांचोपीरन दरगाह शरीफ पर सावनी मेले में बृहस्पतिवार को जायरीन का हुजूम उमड़ा। मेले में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली। हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दरगाह पर माथा टेका और चादर चढ़ाकर देश के खुशहाली की दुआ मांगी। मेले में हजारों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारी और पुलिस के जवान मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

शहर के गोमती पुल के पास स्थित पांचोपीरन शरीफ दरगाह पर अर्से से लोग चादर चढ़ाने और दुआ मांगने आते हैं। नागपंचमी के बाद पड़ने वाले पहले बृहस्पतिवार को दरगाह शरीफ के सावनी मेले का आयोजन किया जाता है। सुबह से जायरीन की भीड़ मेला स्थल पर उमड़ने लगी थी।
विज्ञापन

इंतजामिया कमेटी के ओर से कैंप लगाया गया था। मेले में बच्चों ने छोटे तो बड़ों ने बड़े झूले का लुत्फ उठाया। इंतजामिया कमेटी के बिलाल खान ने बताया कि दरगाह पर जायरीनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी इंतजाम किए गए हैं। कमेटी के पदाधिकारियों को विभिन्न स्थलों की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed