{"_id":"671fd4336fc6ebdbcd021771","slug":"pickup-hits-car-on-purvanchal-expressway-woman-injured-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-121536-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पिकअप ने कार को मारी टक्कर, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पिकअप ने कार को मारी टक्कर, महिला घायल
Mon, 28 Oct 2024 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ाडांड़ गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त कार। स्रोत-यूपीडा
हलियापुर थाना क्षेत्र के बड़ाडांड़ गांव के निकट हुई दुर्घटना
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। हलियापुर थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बड़ाडांड़ गांव के पास रविवार रात लखनऊ से गाजीपुर जा रही कार को पिकअप ने टक्कर मार दी। पिकअप की टक्कर से कार पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि अन्य लोग बाल-बाल बच गए। घायल महिला को यूपीडा कर्मियों ने कुमारगंज पिठला अस्पताल में भर्ती कराया है।
गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव निवासी सैय्यद शहंशाह रविवार रात लखनऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेस -वे के रास्ते अपनी कार से गाजीपुर जा रहे थे। कार पर उनकी पत्नी अभास जहरा (40) सवार थी। कार को अंबेडकरनगर के मुस्तफाबाद निवासी कार्तिक चला रहे थे। रात करीब नौ बजे वह सभी कार से हलियापुर थाना क्षेत्र से गुजर रहे थे। रास्ते में बड़ाडांड़ गांव के पास एक पिकअप ने कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। कार पर सवार अभास जहरा गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि अन्य लोग बाल-बाल बच गए। दुर्घटना की जानकारी होने पर यूपीडा कर्मी रामचंद्र वर्मा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस बुलाकर घायल महिला को कुमारगंज स्थित पिठला अस्पताल में भर्ती कराया है।