{"_id":"58cc12df4f1c1b295a32a883","slug":"physically-challenged-kids-get-tricycle","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 निशक्त बच्चों को मिले उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 निशक्त बच्चों को मिले उपकरण
Amarujala Bureau
Updated Fri, 17 Mar 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
कई बच्चों को राहत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड शिक्षा कार्यालय में शुक्रवार को समेकित शिक्षा के अंतर्गत निशक्त बच्चों को उपकरण बांटे गए। कानपुर की एक संस्था के तत्वावधान में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आंख, कान व हाथ-पैर से निशक्त पूर्व में चयनित एक से 14 वर्ष के बच्चों को निशुल्क ट्राई साइकिल, वैशाखी, ब्रेलकिट, कान की मशीन, व्हील चेयर, एमआर किट आदि उपकरण वितरित किए गए।
विज्ञापन
उपकरण पाकर 80 निशक्त बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर जिला समन्वयक समेकित शिक्षा संतलाल यादव, खंड शिक्षाधिकारी सुंदर लाल रावत, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र पांडेय, उमेश दत्त, संतोष चतुर्वेदी, अजय वर्मा, कृष्ण मोहन मिश्र समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन