फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Pharmacist found in SDM inspection

एसडीएम के निरीक्षण में मरीजों का इलाज करता मिला फार्मासिस्ट

Tue, 09 Jul 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Pharmacist found in SDM inspection
सुल्तानपुर। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत जानने के लिए मंगलवार को एसडीएम बल्दीराय ने सीएचसी के साथ ही पीएचसी का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पीएचसी प्रभारी खुद ड्यूटी से गायब मिले। फार्मासिस्ट मरीजों का इलाज करता मिला। एसडीएम ने उपस्थिति पंजिका चेक करते हुए अपनी रिपोर्ट डीएम को भेजी है।
उपजिलाधिकारी बल्दीराय प्रिया सिंह मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंच गई। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा प्रभारी सहित सभी स्टाफ उपस्थित मिला।
विज्ञापन

सीएचसी में उपजिलाधिकारी ने साफ- सफाई की व्यवस्था देखकर बल्दीराय चिकित्साप्रभारी डॉ. राजेश के कार्यों को सराहा। इसके बाद एसडीएम बल्दीराय तहसील क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वलीपुर का निरीक्षण करने पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पीएचसी प्रभारी डॉ. अरविंद चौरसिया ड्यूटी से नदारद मिले। पीएचसी पर इलाज कराने पहुंचे कई मरीजों ने बताया कि डॉक्टर अरविंद चौरसिया काफी समय से अस्पताल ही नहीं आ रहे हैं।

पीएचसी पर फार्मासिस्ट चक्रपाणि दूबे अस्पताल में आए हुए मरीजों का इलाज करते हुए मिले। दवाओं का अभाव व गंदगी का अंबार देखकर उपजिलाधिकारी भड़क गईं।
उपजिलाधिकारी प्रिया सिंह ने बताया कि डॉक्टर के लगातार अस्पताल में न रहने व अस्पताल में अव्यवस्था की रिपोर्ट कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed