फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Per Drop More Crop Irrigation System is leading to better farming at low cost

Sultanpur News: पर ड्रॉप मोर क्रॉप सिंचाई पद्धति से कम खर्च में हो रही अच्छी खेती

Mon, 03 Nov 2025 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Per Drop More Crop Irrigation System is leading to better farming at low cost
डो​भियारा में पॉली हाउस का निरीक्षण करते उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के निदेशक डॉ. भानु प - फोटो : डो​भियारा में पॉली हाउस का निरीक्षण करते उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के निदेशक डॉ. भानु प्रकाश राम।
सुल्तानपुर। बल्दीराय के डोभियारा में किसान आशीष झा के खेत में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत स्थापित पॉली हाउस का उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के निदेशक डॉ. भानु प्रकाश राम ने सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को बताया कि पर ड्रॉप मोर क्रॉप सिंचाई पद्धति से कम खर्च में अच्छी खेती हो रही है। इसमें जरबेरा पुष्प व कलर्ड शिमला मिर्च की खेती की जा रही है। पर ड्रॉप मोर क्रॉप योजना के लाभार्थी राजेंद्र प्रताप सिंह के खेत पर स्थापित मिनी स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति को चलवा कर देखा गया। निदेशक ने किसान से कहा कि अपनी फसल में इस संयंत्र का लगातार उपयोग करते रहें। इससे उत्पादन में वृद्धि के साथ पानी की भी बचत होगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उद्यान अधिकारी को निर्देश दिया कि संरक्षित खेती कार्यक्रम को बढ़ाने के लिए किसानों को जागरूक करें। साथ ही किसानों के प्रक्षेत्र पर शेडनेट हाउस और पॉली हाउस की स्थापना कराने के लिए प्रस्ताव निदेशालय को भेजें। इस मौके पर जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह, वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक पवन कुमार सिंह व विकास खंड प्रभारी सुमित सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed