फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   People walking around without masks and social distancing

बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के टहल रहे लोग

Tue, 11 Aug 2020 08:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
People walking around without masks and social distancing
सुल्तानपुर। कोरोना की रोकथाम व लोगों की जिंदगी बचाने के लिए प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही मास्क लगाने की अपील कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी लोग बेपरवाह बने हैं। ऊपर से सांसद ने बिना मास्क के निकलने वालों पर कार्रवाई नहीं करने की बात कहकर ऐसे लोगों का हौसला और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

नतीजा ये हुआ कि मंगलवार को बिना मास्क के टहलने वालों की संख्या और बढ़ गई। यहां तक कि कुछ पुलिस वाले भी बिना मास्क के नजर आए। उधर, एसपी शिवहरी मीणा ने पहले की तरह मंगलवार को भी पैदल गश्त कर हालात का जायजा लिया। बिना मास्क के टहल रहे लोगों को उन्होंने मास्क बांटा।
विज्ञापन

उन्होंने शहर के साथ ही मोतिगरपुर व कादीपुर बाजार का भी एसपी ने जायजा लिया। उन्होंने पैदल मार्च कर लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। कादीपुर में पटेल चौक के पास बिना मास्क के मौजूद बुजुर्ग को एसपी ने मास्क दिया। साथ ही हाथ जोड़कर मास्क लगाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन में कुल 1453 मुकदमे दर्ज किए हैं जबकि 4612 लोग अभियुक्त बनाए गए हैं। पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कुल 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। महामारी अधिनियम के तहत 615 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
इसमें 1577 लोग अभियुक्त हैं। बिना मास्क के निकलने व पान-गुटखा खाकर थूकने के मामले में 18,170 लोगों का चालान किया गया है। इन आरोपों में कुल 22,51,650 रुपये जुर्माना वसूला गया है।

बंदी के बावजूद दुकान खोलने पर पुलिस ने 1051 लोगों का चालान कर 1,34,700 रुपये जुर्माना वसूला गया है। लॉकडाउन में नियम विरुद्ध वाहन चलाते पकड़े जाने पर 4053 लोगों का चालान किया गया है। 151 वाहन सीज किए गए हैं। वाहनों से 10,83,250 रुपये शमन शुल्क वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed