{"_id":"6a04bface7b6ed522c09a325","slug":"people-suffering-from-tripping-and-roasting-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-156190-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ट्रिपिंग और रोस्टिंग से तड़पे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ट्रिपिंग और रोस्टिंग से तड़पे लोग
Wed, 13 May 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 13 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
भदैंया। लोलेपुर उपकेंद्र क्षेत्र में मंगलवार की रात बिजली व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी रही। छह बार रोस्टिंग और एक बार शटडाउन के कारण उपभोक्ताओं को पूरी रात में महज तीन से चार घंटे ही बिजली मिल सकी। बार-बार कटौती से लोगों की नींद हराम हो गई। उमस और गर्मी के बीच बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे ज्यादा परेशान रहे।
शाम करीब छह बजे इटकौली फीडर के मलिकपुर गांव में एलटी लाइन का तार टूटकर गिर गया, जिससे सप्लाई बंद करनी पड़ी। करीब एक घंटे बाद सात बजे बिजली बहाल हो सकी। इसके बाद साढ़े सात बजे ईस्ट फीडर के मिश्रौली गांव में लाइनमैन ने खंभे पर काम करने के लिए शटडाउन लिया। करीब 25 मिनट बाद साढ़े आठ बजे सप्लाई चालू हुई। रात नौ बजे फिर ईस्ट और इटकौली फीडर की बिजली रोस्टिंग में चली गई, जो करीब 11:10 बजे बहाल हो सकी। दो घंटे बाद फिर कटौती शुरू हो गई और रात 1:45 बजे सप्लाई लौटी।
इसके तुरंत बाद दो बजे फिर बिजली गुल हो गई। बताया गया कि अहिरौली गांव में एसएमसी बॉक्स लगाने के लिए लाइनमैन ने शटडाउन लिया था। करीब तीन बजे सप्लाई चालू हुई, लेकिन सुबह छह बजे फिर बिजली कट गई। लगातार कटौती से इन्वर्टर जवाब दे गए और लोग रात भर पंखे और पानी के लिए परेशान रहे। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।अवर अभियंता हिम्मत सिंह ने बताया कि ओवरलोडिंग के कारण बार-बार फॉल्ट आ रहा है, जिससे सप्लाई बाधित हुई।