फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   people rushed in market after dispose of covid curfew

बाजार खुलते ही शहर में टूट पड़ी भीड़

Tue, 01 Jun 2021 09:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
people rushed in market after dispose of covid curfew
सुल्तानपुर। 32 दिन बाद मंगलवार को बाजार खुलते ही शहर में भीड़ टूट पड़ी। सुबह से सड़कों पर आवाजाही बढ़ने के साथ ही बाजार में भीड़ ठसाठस हो गई।
विज्ञापन

भीड़ से सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ गईं। अधिकांश चेहरों से मास्क भी गायब हो गए। बाजार में भीड़ बढ़ने से व्यापारियों के भी चेहरे खिल गए हैं। उन्हें व्यवसाय बढ़ने की उम्मीद हो गई है।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन की ओर से चरणबद्घ किए गए लॉकडाउन के बाद मंगलवार को 32 दिन बाद बाजार खुल गए। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बाजार खुलते ही भीड़ बढ़ गई।
विज्ञापन

सड़क पर आवाजाही भी तेज हो गई। शहर में प्रमुख मार्गों पर कई बार जाम की नौबत आ गई। शहर में चहुंओर भीड़ सुबह 10 बजे से ही दिखने लगी। शाम होते ही बाजार में भीड़ ठसाठस हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के चौक व सब्जी मंडी क्षेत्र में कुछ ज्यादा ही भीड़ रही। भीड़ से सोशल डिस्टेंसिंग के नियम तार-तार हो गए। अधिकांश चेहरों से मास्क भी गायब रहे। दुकानों व सड़कों पर लोग कोरोना संक्रमण को लेकर बेफिक्र रहे।
हालांकि इस बीच चौराहों, तिराहों पर पुलिस लगी रही। पुलिस भीड़ को हटाती रही लेकिन बाजार में भीड़ अपने रौ में रही। भीड़ बढ़ने से व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। व्यापारियों को बाजार से उम्मीद बढ़ गई है।
व्यापारियों ने जताई बेहतरी की उम्मीद
शहर के किराना व्यापारी आशीष चौरसिया ने कहा कि एक माह बाद बाजार संचालन का अच्छा नतीजा आया है। बाजार खुलने से पहले दिन बिक्री की कुछ शुरुआत हुई है। आगे बेहतर होने की उम्मीद है। आभूषण व्यवसायी वत्सल गुप्ता ने बताया कि पहले दिन आभूषण बिक्री बहुत खास नहीं रही लेकिन बाजार संचालन शुरू होने से व्यवसाय बढ़ने के आसार हैं।
सहालग के मौसम को देखते हुए जरूर कारोबार होगा। ऑटोमोबाइल व्यवसायी मिर्जा सगीर बेग ने बताया कि एजेंसी पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। ग्राहक की आवाजाही शुरू होने से व्यवसाय में वृद्घि के आसार हैं।

फिलहाल पुरानी स्थिति तो नहीं आने के आसार हैं। सौंदर्य प्रसाधन विक्रेता निकेत प्रताप ने बताया कि पहले ही दिन बाजार के अच्छे नतीजे मिलने शुरू हुए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि बाजार अभी और चढ़ेगी। बताया कि सहालग को देखते हुए सौंदर्य प्रसाधन की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed