फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   People protest against counting in Shahgarh

शाहगढ़ में मतगणना के दौरान हंगामा

Sun, 13 Dec 2015 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Sun, 13 Dec 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
जिला प्रशासन की ओर से किए गए फुलप्रूफ इंतजामों के बावजूद शाहगढ़ ब्लॉक के मतगणना केंद्र पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब अफोइया की काउंटिंग के दौरान प्रत्याशियों ने पड़े मतों से कम मत निकलने का आरोप लगाया। हालांकि बाद में प्रशासन ने प्रत्याशियों को समझा बुझाकर शांत कराते हुए देर शाम नतीजा घोषित कर दिया।
विज्ञापन



ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद रविवार सुबह सात बजे शुरू हुई मतगणना भी देर शाम शांतिपूर्ण माहौल में समाप्त  हो गई। हालांकि इस दौरान शाहगढ़ के जीजीआईसी स्थित मतगणना केंद्र पर अफोइया की काउंटिंग के दौरान हंगामा खड़ा हो गया। हंगामा खड़ा करने वाले ग्राम प्रधान पद प्रत्याशी अनिरुद्ध शुक्ल का कहना था कि मतदान के दौरान बूथ संख्या 41 पर 677 व बूथ संख्या 42 पर 592 पड़े थे।
विज्ञापन


जबकि गणना के दौरान बूथ संख्या 41 पर 663 व बूथ संख्या 42 पर मात्र 591 मत ही निकले। अनिरुद्ध के साथ ही अन्य प्रत्याशी भी इस बात पर अड़ गए कि बैलेट बॉक्स से 15 वोट कहां चले गए। हालांकि बाद में प्रशासन ने लोगों को समझा बुझाकर हटाने के बाद देर शाम यहां का परिणाम घोषित कर दिया। पुलिस प्रशासन की ओर से किए गए खास इंतजामों के बावजूद कई केंद्रों के बाहर जुटी लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने में जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मतगणना को निष्पक्ष व समयबद्ध समाप्त किया जा सके इसके लिए जिलाधिकारी जगतराज त्रिपाठी, एसपी हीरालाल, एडीएम एसएन यादव, एएसपी टीएन त्रिपाठी आदि लगातार भ्रमणशील रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्साह के सामने बेमानी आदेश
राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिला निर्वाचन अधिकारी जगतराज त्रिपाठी ने विजय जुलूस निकालने व हर्ष फायरिंग पर प्रतिबंध लगाया था। बावजूद इसके तकरीबन सभी मतगणना केंद्रों से चुनाव जीतकर बाहर निकलने वालों ने न सिर्फ डीजे व गाजे-बाजे के साथ विजय जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया बल्कि जमकर आतिशबाजी भी की। विवाद नहीं बढ़े इसके लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों ने भी इस पर चुप्पी साध ली।

कई मतगणना केंद्रों पर देर से शुरू हुई काउंटिंग
प्रशासन ने जिले के सभी 13 मतगणना केंद्रों पर सुबह सात बजे से काउंटिंग शुरू कराने का निर्देश जारी किया था। मतगणना निर्धारित समय पर शुरू हो सके इसके लिए सभी केंद्रों पर तैनात कार्मिकों को एक दिन पूर्व काउंटिंग स्थल पर पहुंचने को कहा गया था। आदेश का अनुपालन कराने के लिए मतगणना मजिस्ट्रेट नामित किए गए थे। बावजूद इसके बाजार शुकुल सहित तकरीबन सभी ब्लॉकों में मतगणना निर्धारित समय पर प्रारंभ नहीं हो सकी।


कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल
पंचायत चुनाव की मतगणना पूरी होने के बाद कहीं खुशी तो गम का माहौल रहा। चुनाव जीतने वालों के साथ ही उनके समर्थकों के चेहरे जहां खुशी से लबरेज रहे वहीं हारने वालों के चेहरे लटके नजर आए। जिले के सभी गांवों में भी चुनाव जीतने वालों के समर्थक खासे उत्साहित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed