फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   People jammed the road

कैश न मिलने पर हाईवे जाम

Sat, 17 Dec 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Dec 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
People jammed the road
इस्लामगंज कस्बे में स्थित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक शाखा में शनिवार को लगातार दूसरे दिन बवाल हुआ। कैश न मिलने की जानकारी से नाराज खाताधारकों ने बैंक अधिकारियों को ब्रांच नहीं खोलने दिया। खाताधारक नारेबाजी करते हुए सड़क पर आ गए। उन्होंने लखनऊ-वाराणसी हाईवे जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिला मुख्यालय से जब कैश पहुंचा तब लोगों ने प्रदर्शन समाप्त किया। इस दौरान करीब एक घंटे से अधिक समय तक हाईवे जाम होने से लोगों को परेशानियां उठानी पड़ीं।
विज्ञापन


शनिवार सुबह से ही खाताधारक शाखा के समक्ष कतार में खड़े थे। 10 बजे के करीब बैंक अधिकारी शाखा खोलने पहुंचे। खाताधारकों ने भुगतान को लेकर बैंक अधिकारियों से जानकारी ली तो कैश नहीं होने की बात कही गई। यह सुनते ही खाताधारकों का धैर्य जवाब दे गया। नाराज खाताधारकों ने बैंक अधिकारियों को शाखा खोलने से रोक दिया। उसके बाद खाताधारकों ने नारेबाजी करते हुए लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


जाम से सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। ब्रांच पर हुए बवाल की जानकारी बैंक अधिकारियों ने धम्मौर थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने के बाद भी आक्रोशित भीड़ कुछ सुनने को तैयार नहीं हुई। इस पर स्थानीय अधिकारियों ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक से फोन पर वार्ता की। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में पांच लाख रुपये जिला मुख्यालय से भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैश पहुंचने के बाद शाखा खोली गई और प्रदर्शन खत्म हुआ। प्रभारी शाखा प्रबंधक विपिन श्रीवास्तव ने बताया कि पांच लाख रुपये लोगों में थोड़ा-थोड़ा बांटा गया। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक ओपी तिवारी ने बताया कि करेंसी चेस्ट कम मिलने से शाखाओं पर आवश्यकता के मुताबिक धन नहीं भेजा जा सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed