फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   People battling with jam on Payagipur intersection and Gabhadia road

पयागीपुर चौराहा व गभड़िया रोड पर जाम से जूझते रहे लोग

Sat, 07 Mar 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
People battling with jam on Payagipur intersection and Gabhadia road
सुल्तानपुर। शहर के गभड़िया फ्लाई ओवर के मरम्मत कार्य से शहर की यातायात व्यवस्था चौपट हो गई है। शनिवार को भी पयागीपुर चौराहे व गभड़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास भीषण जाम लगा रहा। पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय जा रहीं डीएम का वाहन भी शनिवार को जाम से दो-चार हुआ। पीडब्ल्यूडी की ओर से 15वें दिन भी कार्य जारी रखा गया।
विज्ञापन

गभड़िया फ्लाई ओवर पर 22 फरवरी से जारी मरम्मत कार्य से जाम की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। होली नजदीक होने से बढ़ती भीड़ की वजह से जाम बढ़ता जा रहा है। शनिवार की सुबह से पयागीपुर व गभड़िया क्रॉसिंग के नीचे भीषण जाम लगा रहा।
विज्ञापन

इस बीच अमहट स्थित पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय के कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहीं डीएम का वाहन भी पयागीपुर चौराहे के पास जाम से दो-चार हुआ। पयागीपुर चौराहे से लेकर अमहट तक निर्माणाधीन फोर लेन पर लगी वाहनों की कतार के बीच पुलिस कर्मियों ने किसी तरह डीएम के वाहन को निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

गभड़िया रेलवे क्रॉसिंग पर नीचे बाइक सवारों की भीड़ दिन भर लगी रही। दोनों जगहों पर जाम का असर शहर के अन्य हिस्सों पर भी पड़ा। दरियापुर तिराहा, चौक, सब्जी मंडी में भी जाम का असर देखने को मिला। जाम से निजात के लिए प्रमुख जगहों पर लगाई गई पुलिस दिन भर जूझती रही। उधर, 15 वेें दिन भी गभड़िया फ्लाई ओवर पर मरम्मत कार्य जारी रहा। इंजीनियरों ने कार्य जल्द पूरा होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed