फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   People arrived 24 hours in advance for Tatkal tickets

Sultanpur News: तत्काल टिकट के लिए 24 घंटे पहले पहुंचे लोग

Sat, 30 Dec 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 30 Dec 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
People arrived 24 hours in advance for Tatkal tickets
सुल्तानपुर। आरक्षण केंद्र पर तत्काल टिकट बनवाने के लिए 24 घंटे पहले ही लोग पहुंच जा रहे हैं। जिलेभर से आए नौ लोगों ने शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे तक आरक्षण केंद्र के बाहर लाइन लगा ली थी जबकि रविवार को सुल्तानपुर से जाने वाली ट्रेनों के लिए शनिवार सुबह 10 बजे से स्लीपर व एसी श्रेणी के लिए तत्काल टिकट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


सदर तहसील अंतर्गत चुनहा गांव के तनवीर अहमद ने बताया कि शुक्रवार सुबह नौ बजे आरक्षण केंद्र से मिले कागज पर नाम और नंबर लिख दिया है। अब शनिवार सुबह 10 बजे तत्काल टिकट बनेगा। 24 घंटे पहले ही आरक्षण केंद्र के बाहर लाइन लग गई है। यहां रातभर इंतजार करना होगा।
विज्ञापन


वहीं लंभुआ नगर पंचायत से आए शुभम मिश्रा का कहना है कि शुक्रवार सुबह नौ बजे आरक्षण केंद्र पहुंच गया था। यहां के काउंटर नंबर 680 से मिले पन्ने पर नाम और नंबर लिख दिया है। मेरा नंबर पहला है लेकिन एक व्यक्ति ने संजीव नाम सबसे ऊपर लिख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक ही काउंटर पर बने टिकट
शुक्रवार दोपहर आरक्षण केंद्र पर एक ही काउंटर पर टिकट बन सके। काउंटर नंबर 682 पर शैलेंद्र मिश्रा ने टिकट बनाया जबकि काउंटर नंबर 680 पर बंद है का बोर्ड लगा रहा। कर्मचारी न होने के कारण काउंटर नंबर 681 पर महीनों से टिकट नहीं बन रहा है। इस कारण टिकट बनवाने आए जयसिंहपुर के राजेंद्र पाल व प्रतापगढ़ के रामपाल व विनोद को कतार में खड़े होकर काफी देर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed