{"_id":"ff3b1a3f6e1ceb1ddda0014403b65874","slug":"pension-now-online-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ऑनलाइन मिलेगी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ऑनलाइन मिलेगी पेंशन
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Wed, 10 Feb 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी महकमे के सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों को अब ई-पेंशन सिस्टम के जरिए ऑनलाइन पेंशन मिलेगी। सिस्टम से उनके खाते में सीधे पेंशन पहुंच जाएगी। बुधवार को विकास भवन में ई-पेंशन सिस्टम के बारे में एडी कोषागार ने जानकारी दी।
विज्ञापन
विकास भवन सभाकक्ष में आहरण-वितरण अधिकारियों को ई-पेेंशन सिस्टम की जानकारी देेने के लिए बुलाया गया था। बुधवार को अपर निदेशक कोषागार फैजाबाद कृपाशंकर पांडेय ने सिस्टम के बारे में जानकारी दी। कहा कि अब पेंशन स्वीकृत करने वाले अधिकारी के पास ऑनलाइन पेंशन के रिकॉर्ड भेजे जाएंगे। स्वीकृति मिलने के बाद संबंधित को पेंशन मिलने लगेगी।
विज्ञापन
ई-पेंशन सिस्टम में संबंधित अधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर की व्यवस्था की गई है। बताया कि इसके जरिए सेवा संबंधी सभी भुगतान ऑनलाइन खाते में पहुंच जाएंगे। अभी तक प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले विभागों को जल्द ही कार्य पूर्ण करने को कहा गया। बैठक में जिला कोषाधिकारी आरके गुप्ता एवं सूचना एवं विज्ञान अधिकारी ने भी आहरण वितरण अधिकारियों को जानकारी दी। इस मौके पर सीएमओ डॉ. केबी सिंह, डीडीओ हरिशंकर सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन