{"_id":"60fda4b18ebc3ea9e8639f58","slug":"peacock-died-in-road-accident-sultanpur-news-lko5884566165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की चपेट में आकर मोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की चपेट में आकर मोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयसिंहपुर। कोतवाली क्षेत्र के बरौंसा-बिरसिंहपुर मार्ग पर शुकुल बिजौली गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से मोर की मौत हो गई। मामले की जानकारी होने पर पहुंचे वन कर्मी मोर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अपने साथ ले गए।
रविवार की दोपहर करीब तीन बजे बरौंसा-बिरसिंहपुर मार्ग पार करते समय शुकुल बिजौली गांव के पास एक मोर तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर घायल हो गया। रास्ते से गुजर रहे राहगीर राजेश वर्मा और राहुल जब तक मोर को इलाज के लिए ले जाते, उसने दम तोड़ दिया था।
राहगीरों ने इसकी सूचना वन कर्मियों को दी। सूचना के बाद पहुंचे वन रक्षक मनोज कुमार गुप्त व दैनिक वाचर सुरेश मोर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अपने साथ ले गए। वन दरोगा चंद्र प्रकाश ने बताया कि रविवार होने की वजह से पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को दफना दिया जाएगा।