फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Payagipur railway crossing reopened

Sultanpur News: दोबारा खोली गई पयागीपुर रेलवे क्रॉसिंग

Sun, 27 Aug 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 27 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Payagipur railway crossing reopened
पयागीपुर में रेलवे क्रॉसिंग बंद होने का विरोध करते लोग। -संवाद
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। पयागीपुर रेलवे क्रॉसिंग को दोपहिया व हल्के वाहनों के आवागमन के लिए रविवार को दोबारा खोल दिया गया। स्थानीय नागरिकों की मांग पर कार्यदायी फर्म के जनरल मैनेजर ने फौरी तौर पर उन्हें यह राहत दी है।
विज्ञापन



लखनऊ-वाराणसी फोरलेन स्थित पयागीपुर रेलवे क्रॉसिंग से शुक्रवार देर रात यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। रविवार सुबह पुल के नीचे रेलवे लाइन के दोनों ओर पक्की दीवार खड़ी करने के लिए नींव खोदने का काम किया जा रहा था।
विज्ञापन



इसकी जानकारी होने पर आसपास के मुहल्लों के दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए और आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था दिए बिना दीवार बनाने का विरोध करने लगे। उनका कहना रहा कि पहले पुल के बगल अंडरपास बनाया जाए, उसके बाद रेलवे क्रॉसिंग को बंद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस पर कार्यदायी संस्था गायत्री प्रोजेक्ट लिमिटेड के जनरल मैनेजर नागार्जुन राव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और अंडरपास बनाने की उनकी मांग को रेलवे व भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने मामले का स्थायी समाधान होने तक एंबुलेंस, दो पहिया व हल्के चार पहिया वाहनों के आवागमन के लिए रेलवे क्रॉसिंग को दोबारा खुलवा दिया जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।








पैदल चलने के लिए पुल के दोनों ओर बनाई जाएंगी सीढ़ियां

पैदल राहगीरों व स्थानीय लोगों की सहूलियत के लिए ओवरब्रिज के दोनों ओर लोहे की सीढ़ियां लगाई जाएंगी। इसके जरिए लोग सुरक्षित तरीके से रेलवे लाइन पार कर सकेंगे। जल्द ही सीढ़ियों का निर्माण शुरू किया जाएगा।
-श्रीनिवासन, परियोजना प्रबंधक, गायत्री प्रोजेक्ट लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed