फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Patients were bought drugs outside of hospital

मरीजों को बाहर की लिखी जा रही थी दवाएं

Sat, 18 Jun 2016 11:52 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Sat, 18 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
 Patients were bought drugs outside of hospital
दवाइयां - फोटो : Demo Pic.

सामुदायिक स्वास्थ केंद्र का शनिवार को एडी हेल्थ फैजाबाद ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें खामियां मिलीं। उन्होंने जांच में सीएचसी के अपूर्ण दस्तावेज व बाहर की दवाएं लिखी पाए जाने पर मातहतों को फटकार लगाई।

विज्ञापन


एडिशनल डायरेक्टर स्वास्थ्य फैजाबाद डॉ. राजेश कुमार राय ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले एडी ने मरीजों के पर्चों को देखा तो उन्हें बाहर की दवाएं लिखी मिलीं। उन्होंने उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपने की बात कहते हुए दवा के स्टॉक की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


इसके बाद इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। वहां बिना ट्रॉली के ऑक्सीजन सिलेंडर मिलने पर नाराजगी जताते हुए प्रसूता कक्ष चले गए। प्रसूता कक्ष में भी ऑक्सीजन नहीं मिला। प्रसवोत्तर पंजिका पर प्रसूता का डिस्चार्ज किए जाने का दिनांक व समय अंकित नहीं मिलने पर मातहतों को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडी हेल्थ ने मरीजों के संपूर्ण विवरण व फोन नंबर भी अंकित करने की बात कही। लंबे अरसे से बंद एक्सरे रूम में सीएमओ के प्रयास से टेक्नीशियन की पोस्टिंग तो हो गई लेकिन संसाधनों का टोटा है। अस्पताल में बड़े पैमाने पर खामियां देख एडी हेल्थ ने जल्द दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed