फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Patang Mahotsav

पतंगबाजी में जाबिर एवं मोनू की टीम अव्वल 

Sun, 22 Jan 2017 10:46 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 22 Jan 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Patang Mahotsav
वोट डालने की अपील - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए रविवार को शहर में पतंग महोत्सव, मेला एवं वायरलेस सेट से संदेश का आयोजन किया गया। पुलिस लाइंस से वायरलेस सेट के जरिए डीएम व एसपी ने थानों पर जुटाई गई भीड़ को मतदान करने का संदेश दिया। मेले में कलाकारों ने करतब भी दिखाए।

विज्ञापन



पंत स्टेडियम में रविवार को पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में 21 टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें 42 लोगों ने पतंग उड़ाई। डीएम एस. राजलिंगम, एसपी पवन कुमार व सीडीओ रामयज्ञ मिश्र ने पतंग उड़ाकर महोत्सव का शुभारंभ किया। इसमें सुल्तानपुर काइट क्लब की टीम ए के जाबिर एवं मोनू ने पहला स्थान तथा नाजिम व शेखू ने दूसरा स्थान हासिल किया। स्टेडियम में आयोजित मेले में 10 विद्यालयों के बच्चों ने मतदाता जागरूकता से संबंधित स्टॉल लगाए। अधिकारियों ने स्टॉलों का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


मतदाता जागरूकता के लिए रविवार को पुलिस लाइंस से डीएम व एसपी ने मतदाताओं को वायरलेस के माध्यम से संदेश दिया। संदेश सुनने के लिए सभी थानों पर क्षेत्र की भीड़ जुटाई गई थी। डीएम ने कहा कि देश में स्वस्थ लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदाता 27 फरवरी को मतदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जब तक सभी मतदाता मतदान नहीं करेंगे, लोकतंत्र मजबूत नहीं होगा। महोत्सव के मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन शेषनाथ, जॉइंट मजिस्ट्रेट पवन अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर प्रमोद पांडेय, भानुप्रसाद समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed