फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   panchayat election

320 पदों के लिए आज डाले जाएंगे वोट

Fri, 11 Jun 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
panchayat election
सुल्तानपुर। पंचायत उपचुनाव में शनिवार को 320 पदों के लिए वोट डाले जाएंगे। मतदान कराने के लिए शुक्रवार को ब्लॉकों से बूथों को पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया। प्रशासन ने कार्मिकों व अधिकारियों को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने का निर्देश दिया है। बूथों पर सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस लगाई गई है।
विज्ञापन

जिले में त्रिस्तरीय पंचायत के उपचुनाव के लिए 12 जून को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान कराए जाएंगे। कुल 320 पदों में पांच ग्राम प्रधान, दो क्षेत्र पंचायत सदस्य व 313 ग्राम पंचायत सदस्य के लिए हो रहे उपचुनाव में 691 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रधान के पांच पदों पर 43, बीडीसी के दो पदों पर सात व ग्राम पंचायत सदस्य के 313 पदों के लिए 641 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव को देखते हुए शुक्रवार को ब्लॉकों से बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया। रवानगी के समय उन्हें कोरोना किट के साथ निर्वाचन सामग्री उपलब्ध कराई गई। देर शाम तक पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गईं। अधिकारियों ने कार्मिकों की रवानगी का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम रवीश गुप्ता ने 13 विकास खंडों में हो रहे उपचुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण कराने का निर्देश दिया है। कहा कि चुनाव में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को अपने क्षेत्र के बूथों पर नजर रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed