{"_id":"55258e1bd2ada57f41734cbd0670b7c0","slug":"panchayat-election-on-7-feb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात फरवरी को होगा ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात फरवरी को होगा ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Mon, 18 Jan 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिष्ठापूर्ण ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव की दुंदुभी बज गई है। क्षेत्र पंचायत प्रमुखों का चुनाव सात फरवरी को कराया जाएगा। इसी दिन मतों की गणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। शासन ने चुनाव कार्यक्रम की मंजूरी दे दी है। शासन से मंजूरी के बाद निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन
प्रतिष्ठापूर्ण ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव सात फरवरी को कराया जाएगा। आयोग से भेजे गए 28 जनवरी के कार्यक्रम में थोड़ा संशोधन करते हुए शासन ने चुनावी कार्यक्रम की मंजूरी दे दी है। शासन से क्षेत्र पंचायत प्रमुख चुनाव कार्यक्रम की मंजूरी मिलते ही आयोग ने चुनावी कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के मुुताबिक ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव के लिए एक फरवरी को जिला निर्वाचन अधिकारी अधिसूचना जारी करेंगे। पांच फरवरी को नामांकन होगा। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच भी होगी। छह फरवरी को नामवापस लिए जा सकेंगे। सात फरवरी को सुबह से तीन बजे तक सभी ब्लॉकों पर मतदान होगा। इसके बाद मतों की गणना होगी। इसी दिन नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
शासन से चुनाव कार्यक्रम की मंजूरी मिलते ही राजनीति और गरमा गई है। संभावित प्रत्याशी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने पाले में करने जुट गए हैं। कुछ लोग पार्टी से प्रत्याशी के रूप में पदाधिकारियों से अनुमति लेने के प्रयास में हैं।