{"_id":"6990d52d8cacf2cc8904e3db","slug":"panchayat-bhawan-locked-villagers-wandering-for-certificates-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-150252-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पंचायत भवन पर ताला, प्रमाणपत्रों के लिए भटक रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पंचायत भवन पर ताला, प्रमाणपत्रों के लिए भटक रहे ग्रामीण
Sun, 15 Feb 2026 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
भदैंया। जगदीशपुर में बने बहुउद्देशीय पंचायत भवन में ताला लटकने से ग्रामीणों को सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पंचायत भवन बंद रहने से चाचपारा, जगदीशपुर, बोझवा और मल्हौटी गांवों के लोगों को मृत्यु प्रमाणपत्र, परिवार रजिस्टर की नकल और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों के लिए ब्लॉक मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। राम उजागिर, पिंटू और अमरावती ने बताया कि वे मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए चक्कर लगा रहे हैं। हर्षित, राम कुमार, जगदीश, प्रमिला आदि परिवार रजिस्टर की नकल के लिए परेशान दिखे।
ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सहायक और पंचायत सचिव भी कभी-कभार ही दिखते हैं। यहां नियमित बैठकें भी नहीं होतीं। एडीओ पंचायत सतीश श्रीवास्तव ने बताया कि पंचायत सहायक को भवन पर उपस्थित रहना चाहिए। वे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।