{"_id":"667c6ce04e0494f78503ee64","slug":"pakhrauli-railway-crossing-will-remain-closed-throughout-the-day-today-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-115112-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आज दिन भर बंद रहेगी पखरौली रेलवे क्रॉसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आज दिन भर बंद रहेगी पखरौली रेलवे क्रॉसिंग
Thu, 27 Jun 2024 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 27 Jun 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी हाईवे स्थित पखरौली रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य के चलते बृहस्पतिवार को दिनभर आवागमन बंद रहेगा। सुल्तानपुर से वाराणसी के बीच चलने वाले वाहन दोमुहां तिराहे से लोलेपुर चौराहे के बीच के रास्ते से जाएंगे।
बृहस्पतिवार सुबह 8:30 से रात 10 बजे तक रेलवे के इंजीनियर और कर्मी पखरौली रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे र्टैक की मरम्मत करेंगे। इसके चलते हाईवे पर आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान 13 घंटे 30 मिनट तक रेलवे फाटक को बंद करने का आदेश जिलाधिकारी की स्वीकृति के साथ प्रदान किया गया है।
बृहस्पतिवार को पूरा दिन और आधी रात तक लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर दोमुहां चौराहे से पखरौली स्टेशन वाया पयागीपुर चौराहे के बीच रूट डायवर्जन प्रभावी रहेगा। मरम्मत कार्य के चलते सुल्तानपुर से वाराणसी के बीच चलने वाले वाहन रेलवे क्रॉसिंग से दो किलोमीटर पूरब स्थित दोमुंहा तिराहे से लोलेपुर चौराहे के बीच के रास्ते से अयोध्या बाईपास होकर जाएंगे।
विज्ञापन
करीब 10 किमी लंबा रूट डायवर्जन किया गया है। देहात कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे क्रॉसिग पर मरम्मत कार्य होने के चलते सभी वाहन लोलेपुर के रास्ते ही निकलेंगे।