Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Paddy crop flattened by rain; harvesting and threshing brought to a halt

Sultanpur News: बारिश से गिरी धान की फसल, कटाई-मड़ाई ठप

Sun, 01 Nov 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 01 Nov 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Paddy crop flattened by rain; harvesting and threshing brought to a halt
मोतिगरपुर क्षेत्र में खेत में बिछी धान की तैयार फसल। संवाद
सुल्तानपुर। चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिले में 30 घंटे तक हुई बारिश और तेज हवा से खेतों में पककर तैयार धान की फसल गिर गई। खेतों में पानी भरने से कटाई-मड़ाई ठप हो गई है। शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे तक बारिश होती रही। तीन दिन में 27.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी राजपति शुक्ल ने बताया कि जिले में एक लाख एक हजार हेक्टेयर में धान की खेती हुई है। बारिश से करीब 10 फीसदी फसल प्रभावित हुई है। दूबेपुर, भदैंया, धनपतगंज, लंभुआ, बल्दीराय, कूरेभार और अखंडनगर में नुकसान अधिक होने का अनुमान है। खेतों में गिरी फसल और भीगी बालियों के सड़ने, दाने काले पड़ने व अंकुरण की आशंका है। कई किसानों की कटी फसल भी खेतों में भीग गई है। इससे उपज की गुणवत्ता खराब होने और उचित कीमत नहीं मिलने की चिंता है।
विज्ञापन

टोल फ्री नंबर पर करें दर्ज कराएं शिकायत
कमला नेहरू कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीके त्रिपाठी ने बताया कि लगातार बारिश से धान की फसल के साथ रबी की बोआई भी प्रभावित हो सकती है। नुकसान झेलने वाले किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर शिकायत दर्ज कराएं। मौसम विज्ञानी भूपेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि अर्नब का असर खत्म हो गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने और धूप निकलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालियों में अंकुरण, दाने पड़ने लगे काले
मोतिगरपुर। लगातार बारिश और धूप नहीं निकलने से धान की बालियों में अंकुरण शुरू हो गया है। कई जगह दाने काले पड़ने लगे हैं। किसान सुरेश वर्मा, राजेश कुमार, राधेश्याम वर्मा और शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि खेतों में कटी फसल भीग गई है। खड़ी फसल गिरने से कटाई मुश्किल हो गई है। गुणवत्ता प्रभावित होने से बाजार में उचित कीमत मिलने की उम्मीद कम है।

50 फीसदी से अधिक फसल प्रभावित होने का अनुमान
धनपतगंज। तेज हवा और बारिश से क्षेत्र में 50 फीसदी से अधिक धान की फसल को नुकसान पहुंचने का अनुमान है। महामंदीपुर गांव के किसान देवनाथ की चार बीघा कटी फसल खेत में भीग गई। शनिवार को पानी निकलने के बाद वह फसल समेटने में जुटे। उन्हें पैदावार आधी रहने की आशंका है। डंठल भीगने से पशुचारे का संकट भी खड़ा हो गया है।

खड़ी फसल गिरी, कटी धान को भी नुकसान
भदैंया। क्षेत्र में करीब 40 फीसदी खड़ी पकी धान की फसल गिर गई है, जबकि पहले से कटी फसल को 60 फीसदी तक नुकसान की आशंका है। किसान श्रीराम यादव, राम नरायन यादव, प्रताप नरायन पांडेय, राम अछैबर पांडेय, नीलकंठ और दिनेश कुमार ने बताया कि भीगे धान की गुणवत्ता खराब होने से क्रय केंद्रों पर बिक्री में दिक्कत आएगी। राजस्व अधिकारी एसके पांडेय ने बताया कि नुकसान का आकलन कर मुआवजे के लिए रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

ठंड बढ़ी, गर्म कपड़ों का सहारा
विंदेश्वरीगंज। बारिश और ठंडी हवा से मौसम में बदलाव आया है। सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ने से लोग गर्म कपड़े पहनने लगे हैं। खेतों में गिरी धान की फसल समेटने में किसानों को परेशानी हो रही है।


मंडी परिसर में कीचड़ से कारोबार प्रभावित
अमहट। सब्जी मंडी परिसर में कीचड़ जमा होने से व्यापारियों और खरीदारों को परेशानी हुई। व्यवसायी मोहम्मद रफीक ने बताया कि बारिश में प्याज समेत अन्य सब्जियां भीगने से बिक्री प्रभावित हुई है। प्याज 60 रुपये किलो बिक रहा है। रोहित मौर्य ने बताया कि दुकान के सामने कीचड़ जमा होने से कारोबार प्रभावित हुआ है। गोभी और सोया के व्यवसायी विजय मौर्य व मदन सोनकर ने भी परेशानी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed