{"_id":"60e48d978ebc3ec2061da30d","slug":"oxygen-plant-installed-at-district-hospital-with-pm-care-fund-sultanpur-news-lko5857622106","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में लगाया गया ऑक्सीजन प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में लगाया गया ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। बच्चों को कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाने के लिए पीएम केयर फंड से जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है। सांसद मेनका गांधी की पहल पर डीआरडीओ ने ऑक्सीजन प्लांट तैयार किया है।
ऑक्सीजन प्लांट से प्रतिदिन 960 लीटर ऑक्सीजन की आपूर्ति होगी। दो दिन बाद बृहस्पतिवार को सांसद तैयार ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करेंगी। इसके साथ ही जिले को पीएम केयर फंड से आठ वेंटीलेटर भी मिले हैं।
पीएम केयर फंड से जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी के प्रयास से जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की योजना बनाई गई थी। सांसद ने प्लांट लगाने के लिए डीआरडीओ से संपर्क किया था।
विज्ञापन
सांसद की पहल पर डीआरडीओ ने ऑक्सीजन प्लांट लगाने की जिम्मेदारी ट्राइडेंट कंपनी को सौंपी थी। पिछले दिनों से लगातार ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए कार्य चल रहा था। कंपनी से आए इंजीनियर दिन-रात काम में लगे थे।
ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो चुका है। प्लांट से जिला महिला अस्पताल में बनाए गए चिल्ड्रेन वार्ड में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए पाइप लाइन भी बिछाई जा चुकी है।
आठ वेंटीलेटर भी पीएम केयर फंड से मिले
सुल्तानपुर। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एससी कौशल ने बताया कि पीएम केयर फंड से जिला अस्पताल में डीआरडीओ ने ऑक्सीजन प्लांट लगाया है। इस प्लांट से एक मिनट में 960 लीटर ऑक्सीजन उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त जिला अस्पताल को पीएम केयर फंड से आठ वेंटीलेटर भी मिले हैं।