{"_id":"62892f213f0a9342ab46b2c0","slug":"overbridge-sultanpur-news-lko6316558127","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षतिग्रस्त ओवरब्रिज पर दौड़ रहे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहरामऊ ओवरब्रिज से गुजरते वाहन।
- फोटो : SULTANPUR
Link Copied
सुल्तानपुर। प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर स्थित लोहरामऊ ओवरब्रिज के क्षतिग्रस्त हिस्से की तीन दिन बाद भी मरम्मत नहीं शुरू हो सकी है। क्षतिग्रस्त भाग को ठीक करने के बजाय उसी रास्ते से यातायात बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
शहर से सटे लोहरामऊ ओवरब्रिज के उत्तरी छोर पर पिलर के पास कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर धंस गया है। पिछले दिनों इसकी जानकारी होने पर डीएम ने पुलिस लगाकर हाईवे पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। रूट डायवर्जन कर दिया गया। सेतु निगम और एनएचआई को जल्द इसकी मरम्मत को कहा गया था। अब पुलिस यहां से हट गई है। क्षतिग्रस्त भाग को ठीक करने के बजाय ओवरब्रिज से यातायात बहाल कर दिया गया है। एनएचआई की टीम ने पुल की टूटी जगह को बोरियों से बैरिकेड कर एकल रास्ते से वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया है। इससे जोखिम बना हुआ है। लोगों का कहना है कि पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराए बिना आवागमन बहाल करना खतरे से खाली नहीं है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक गौरीशंकर पाल ने बताया कि प्रशासन की ओर से डायवर्जन हटाने पर पुलिस कर्मी ब्रिज से हटवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।