{"_id":"60d0d1108ebc3e09ce56efdc","slug":"outgoing-president-usha-singh-declared-bjp-candidate-sultanpur-news-lko5835208117","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवर्तमान अध्यक्ष ऊषा सिंह भाजपा प्रत्याशी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निवर्तमान अध्यक्ष ऊषा सिंह भाजपा प्रत्याशी घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए सोमवार को भाजपा ने निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह को पार्टी प्रत्याशी घोषित कर दिया। भाजपा की घोषणा के बाद मैदान में अब तक अध्यक्ष पद के तीन प्रत्याशी आ गए हैं।
पयागीपुर के पास स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शंकर गिरी व जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी घोषित कर दिया।
प्रेसवार्ता में प्रदेश मंत्री व जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश व क्षेत्रीय संगठन के निर्देश पर वार्ड संख्या 25 की जिला पंचायत सदस्य ऊषा सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। घोषणा के बाद पदाधिकारियों ने उन्हें जीत के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
अध्यक्ष प्रत्याशी ने पार्टी का आभार जताते हुए कहा कि वे पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। इस मौके पर विधायक देवमणि द्विवेदी, राजेश गौतम, सूर्यभान सिंह, क्षेत्रीय मंत्री सुशील त्रिपाठी, क्षेत्र उपाध्यक्ष संतबक्स सिंह, सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, विजय त्रिपाठी, शिवकुमार सिंह, मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी समेत अन्य मौजूद रहे।
भाजपा प्रत्याशी की घोषणा के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में आ गए हैं। निर्दल अर्चना सिंह व सपा प्रत्याशी पहले से ही मैदान में आ गई हैं। तीन दावेदारों के आने से लड़ाई रोचक होती जा रही है।