{"_id":"6aecd3257b83acf7d60db215","slug":"out-of-control-trailer-crashes-through-expressway-railing-and-falls-below-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-168790-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरा बेकाबू ट्रेलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरा बेकाबू ट्रेलर
Fri, 06 Nov 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दोस्तपुर के खालिसपुर दुर्गा के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को निकालती क
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दोस्तपुर के खालिसपुर दुर्गा के पास बृहस्पतिवार दोपहर बेकाबू ट्रेलर 100 मीटर तक बाईं ओर की रेलिंग तोड़कर नीचे गड्ढे में गिर गया। दुर्घटना में चालक जयसिंहपुर के इस्माइलपुर निवासी अजय प्रजापति (26) केबिन में फंस गए। एक घंटे की मशक्कत के बाद यूपीडा कर्मियों ने केबिन काटकर निकाला और दोस्तपुर सीएचसी में भर्ती कराया।
यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी कमल कुमार ने बताया कि दुर्घटना बृहस्पतिवार दोपहर 12:00 बजे हुई। ट्रेलर पर प्लाईवुड लदा था। ट्रेलर लखनऊ से गाजीपुर जा रहा था। चालक को नींद आने से दुर्घटना होने की बात सामने आई है। इस दौरान प्लाईवुड सड़क पर बिखर गया। केबिन क्षतिग्रस्त होने से चालक को निकालने में मुश्किल हो रही थी। दोस्तपुर पुलिस, फायर ब्रिगेड और यूपीडा टीम ने किसी तरह से केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला। दुर्घटना में ट्रेलर का सह चालक जयसिंहपुर के सिसौड़ा निवासी दानवीर बच गए। सड़क पर पड़े प्लाईवुड को हटाकर यातायात बहाल कराया गया। दोस्तपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक नारदमुनि सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।