{"_id":"693c5d5f68a35a5e970f8ecc","slug":"open-the-portal-and-see-the-names-of-deceased-and-absentee-voters-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-146170-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पोर्टल खोलें, देखें मृतकों, अनुपस्थित मतदाताओं के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पोर्टल खोलें, देखें मृतकों, अनुपस्थित मतदाताओं के नाम
Fri, 12 Dec 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
उजागिरगंज बूथ पर बीएलए के साथ बैठक करते बीएलओ।
सुल्तानपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी का पोर्टल खोलकर लोग मोबाइल व कंप्यूटर पर खोलकर अपने परिवार के मृतक, अनुपस्थित व शिफ्टेड मतदाताओं की सही जानकारी पा सकेंगे। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने एसआईआर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और सही लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम) के पोर्टल का लिंक आमलोगों के लिए जारी कर दिया है।
निर्वाचन विभाग ने 12 दिसंबर को पोर्टल https://sultanpur.nic.in/deo-portal/ का लिंक सार्वजनिक करने के लिए बीएलओ को उपलब्ध करा दिया है। प्रत्येक बूथों के बीएलओ को एएसडी (अनुपस्थित, शिफ्टेड व मृतकों) की सूची उपलब्ध करा दी गई है। बीएलओ अपने बूथों पर लोगों के साथ बैठकें करना शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को बीएलओ बूथों पर राजनीतिक दलों के बीएलए व अन्य लोगों के साथ बैठकें करते रहे। एसआईआर प्रपत्र नहीं जमा करने में शामिल किए गए अनुपस्थित, शिफ्टेड मतदाताओं व मृतकों की पड़ताल सूची से की जाती रही।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उपजिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ल ने बताया कि अभी तक 85 फीसदी से अधिक मतदाताओं का प्रपत्र जमा हो चुका है। सूची को देखकर लोग बचे प्रपत्रों को बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं। सत्यापन के लिए 150 अधिकारी लगाए गए हैं। बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर अनुपस्थित, शिफ्टेड मतदाताओं व मृतकों का नाम बूथवार अलग-अलग पंक्तियों में लिखा गया है। इसे देखकर मृतकों, शिफ्टेड व अनुपस्थित के संबंध में गलत दी गई सूचना को भी सही करा सकते हैं।