{"_id":"578bb64b4f1c1b6137c4b732","slug":"only-three-constables-to-curb-overloading","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सिपाही कैसे रोकेंगे ओवरलोडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सिपाही कैसे रोकेंगे ओवरलोडिंग
Amarujala Bureau
Updated Sun, 17 Jul 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
रोकथाम को गंभीर नहीं महकमा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडब्ल्यूडी मंत्री के आदेश पर जिले में ओवरलोडिंग रोकने के लिए परिवहन विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है। परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल के पास सीमित संसाधन ओवरलोडिंग रोकने में आड़े आ रहा है। प्रवर्तन दल में महज तीन सिपाही शामिल हैं। असलहे के नाम पर इन सिपाहियों के पास सिर्फ डंडा है।
विज्ञापन
प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल यादव ने एक बार फिर ओवरलोडिंग रोकने के लिए शासन के अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। मंत्री ने सड़कों के जल्द ही क्षतिग्रस्त हो जाने का हवाला देते हुए हर हाल में ओवरलोडिंग पर रोक लगाने को कहा है। वाहनों पर निर्धारित क्षमता से अधिक माल ढोए जाने से सड़कें खराब हो जा रही है। परिवहन विभाग ने जिले में ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
बीते नौ जुलाई से परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल ने विशेष अभियान चलाकर ओवरलोडिंग करने वाले ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की है। प्रवर्तन दल के पास मौजूद सीमित संसाधन कार्रवाई में आड़े आ रहा है। वर्तमान में परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल में सिर्फ तीन सिपाही हैं। असलहे के नाम पर इन सिपाहियों के पास सिर्फ डंडे हैं। प्रवर्तन दल को एक वाहन की सुविधा मिली है। फिर भी परिवहन विभाग ओवरलोडिंग पर रोक लगाने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन