{"_id":"b7092b75ee507440c71195c0a7a1b1fb","slug":"onion-and-tomato-gets-costlier-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्याज ने आंसू निकाले, टमाटर भी महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्याज ने आंसू निकाले, टमाटर भी महंगा
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Wed, 05 Aug 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। प्याज की बढ़ती कीमतों ने मध्यम वर्गीय परिवारों को रुलाना शुरू कर दिया है। माह भर में ही फुटकर कीमत 20 से 40 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंचने से सामान्य परिवार प्याज से दूरी बनाने लगे हैं। टमाटर के भी भाव बढ़ने लगे हैं।
विज्ञापन
इन दिनों प्याज थोक बाजार में 3000 रुपये/क्विंटल के भाव से बिक रहा है। एक माह में 1800 रुपये/क्विंटल की मूल्य बढ़ोतरी ने प्याज के धंधे को मंदा कर दिया है। पखवारे भर में खपने वाली प्याज लंबी मशक्कत के बाद माह भर में खपाई जा रही है। प्याज के तर्ज पर टमाटर ने भी रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। इन दिनों टमाटर फुटकर मंडी में 25 रुपये/किलोग्राम की दर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
बंगलुरू के प्याज पर टिकी आस
फल एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष मो. शमीम कहते हैं कि फरवरी माह में हुई अतिवृष्टि व ओलावृष्टि का असर प्याज पर भी पड़ा है। उत्पादन में गिरावट का इन दिनों असर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बंगलुरू से आने वाले प्याज 15 दिन बाद थोक मंडी में पहुंच जाएंगे। बंगलुरू से प्याज आने के बाद मूल्य नियंत्रित होने के आसार हैं।
विज्ञापन
बाहरी राज्यों से नहीं आ रही प्याज
जिले में नासिक, मैहर, सतना से बड़ी मात्रा में प्याज की आपूर्ति की जाती है। चालू वित्त वर्ष में इन जिलों से होने वाली आपूर्ति एक तिहाई पर पहुंच गई है। आपूर्ति घटने से व्यापारी लोकल प्याज पर आश्रित हो गए हैं। किसानों के भाव बढ़ने का इंतजार करने से ग्रामीण क्षेत्र की प्याज बाजारों में नहीं आ पा रही है।
बफर स्टॉक बनाने पर दर्ज होगा केस
मंडी सभापति/एसडीएम सदर रतीभान वर्मा ने बताया कि मंडी सचिव से प्याज मूल्य बढ़ोतरी को नियंत्रित करने के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा। बंगलुरू से आने वाली प्याज को जल्द मंगाने के लिए थोक व्यापारियों से वार्ता की जाएगी। प्याज का बफर स्टॉक बनाने वाले व्यापारी के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।