{"_id":"62cf0d1dabaa4617634383ea","slug":"one-killed-one-injured-in-road-accident-sultanpur-news-lko639366845","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। नलकूप से ठेले पर सामान लादकर घर लौट रहे नाती और उसकी नानी को तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंद दिया। दुर्घटना में नानी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नाती गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
कुड़वार थाना क्षेत्र के चितई का पुरवा निवासी नरेंद्र यादव का पुत्र अजय कुमार (14) अपने ननिहाल धम्मौर थाना क्षेत्र के पलिया गांव आया था। बुधवार को वह अपनी नानी सुदामा देवी (55) के साथ नलकूप से कुछ सामान लेने के लिए गया था। ठेले पर सामान लादकर अजय और उसकी नानी पैदल ही घर लौट रहे थे।
त्रिलोकपुर के पास तेज रफ्तार ट्रेलर अजय और सुदामा देवी को रौंदते हुए निकल गया। दुर्घटना में सुदामा देवी की मौके पर मौत हो गई जबकि अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। एसओ धम्मौर गौरी शंकर पाल ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। ट्रेलर को कब्जे में ले लिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।