फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   one injured in road accident

बिजली का खंभा तोड़ खड्ड में पलटा डंपर, चालक घायल

Thu, 09 Jul 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
one injured in road accident
भदैंया (सुल्तानपुर)। शंकरपुर गांव में मिट्टी ले जा रहा डंपर बृहस्पतिवार की सुबह अनियंत्रित हो गया। तेज रफ्तार डंपर बिजली का खंभा तोड़ते हुए सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। हादसे से खंभे के समीप लगा ट्रांसफार्मर भी जल गया और चालक घायल हो गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे ठेकेदार को घेर कर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की। ठेकेदार ने ट्रांसफार्मर बदलवाया। तब जाकर उसे छोड़ा गया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के दोमुहां माधवपुर रोड से दो महीने से लगातार नदी किनारे गांव से फोरलेन के निर्माण के लिए मिट्टी खोदने का काम हो रहा है। इसके लिए दिन रात सड़क पर गांव के बीच से डंपर दौड़ रहे हैं। बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे एक डंपर सराय अचल से मिट्टी लादकर हाईवे की ओर जा रहा था।
विज्ञापन

शंकरपुर बेला के पास पहुंचते ही डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बिजली का खंभा तोड़ता हुआ खड्ड में पलट गया। दुर्घटना में डंपर चालक रामू घायल हो गया। उधर, पोल टूटने से ट्रांसफार्मर जल गया और पावर सप्लाई ठप हो गई। ठेकेदार को हादसे की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंच गया। ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। ग्रामीणों की मांग थी कि ट्रांसफार्मर को बदलवाया जाए। ठेकेदार ने ट्रांसफार्मर बदलवाया। तब जाकर ग्रामीणों ने उसे छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed