फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   One has to run to the station for cold water

Sultanpur News: ठंडे पानी के लिए स्टेशन पर लगानी पड़ती है दौड़

Mon, 15 Apr 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 15 Apr 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
One has to run to the station for cold water
सुल्तानपुर। ट्रेन के जनरल डिब्बों में ठूंसकर भरे हुए यात्रियों के लिए गर्मियों के यह दिन बेहद कठिन होते हैं। स्टेशन आते ही इन डिब्बों से यात्री भागकर इधर-उधर ठंडे पानी की तलाश करते हैं। उन्हें आसानी से पानी मिल सके, इसके लिए उत्तर रेलवे ने निर्देश जारी करके जनरल डिब्बों के पास ठंडे पानी का इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। किंतु सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर इस निर्देश का अभी कोई असर नहीं दिख रहा है। यहां लगाया गया वाटर एटीएम भी खराब पड़ा है।
विज्ञापन



आधा अप्रैल बीत चुका है और भीषण गर्मी अब सताने लगी है। ऐसे में जनरल कोच के यात्रियों को पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। इसलिए उत्तर रेलवे ने इन कोचों के निकट ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए सभी स्टेशन अधीक्षकों को निर्देश जारी किया है, जिसमें गैर सरकारी संगठनों, सामुदायिक समूहों, स्काउट गाइड्स और महिला स्वयं सहायता समूहों की मदद लेने के निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि इनके माध्यम से जनरल कोच के पास तक ठंडा पानी उपलब्ध कराया जाए। साथ ही वाटर एटीएम के जरिए निर्धारित मूल्य पर ठंडा पानी उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



मगर सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर अभी इस फरमान का कोई असर नहीं हुआ है। स्टेशन पर ठंडे पानी की उपलब्धता तो है, लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए जनरल कोच के यात्रियों को इधर-उधर दौड़ लगानी पड़ रही है। क्योंकि इस स्टेशन पर ट्रेनों का स्टॉपेज कम समय के लिए होता है। उधर, रेलवे स्टेशन पर वाटर एटीएम जब से लगा है, तभी से खराब चल रहा है। ऐसे में ट्रेन यात्रियों को ठंडा पानी न मिलने से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन






अभी नहीं मिला कोई निर्देश
स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना कहते हैं कि प्लेटफार्माें पर पेयजल की कोई समस्या नहीं है। स्वयंसेवकों की मदद से पानी उपलब्ध कराने संंबंधी कोई निर्देश अभी उन्हें नहीं मिला है। और न ही इस विषय में किसी संस्था ने उनसे संपर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed