फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   one died in road accident

बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार जीप ने रौंदा, मौत

Tue, 11 Aug 2020 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
one died in road accident
कादीपुुर/मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। बाइक से ससुराल जा रहे एक युवक को सोमवार की रात तेज रफ्तार जीप ने रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी मोतिगरपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना के बाबत परिवारीजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के जासापारा गांव निवासी विनोद सिंह उर्फ बंटी (35) पुत्र मनोज सिंह की शादी अखंडनगर थाना क्षेत्र के घाटमपुर गांव की रीना के साथ हुई थी। सोमवार की रात विनोद सिंह बाइक से ससुराल जाने के लिए घर से निकले थे। विनोद कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के बरवारीपुर गांव के पास पहुंचे थे।
विज्ञापन

तभी उन्हें तेज रफ्तार जीप ने रौंद दिया। स्थानीय लोग हादसे में गंभीर रूप से घायल विनोद सिंह को लेकर सीएचसी मोतिगरपुर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद कादीपुर कोतवाली पुलिस सीएचसी पहुंची और परिवारीजनों से दुर्घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जासापारा गांव में मचा कोहराम
मोतिगरपुर। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के जासापारा गांव में विनोद सिंह की मौत की सूचना जैसे घर पहुंची, कोहराम मच गया। दूसरी ओर विनोद की ससुराल में पति की मौत से पत्नी रीना का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवारीजनों ने बताया कि रीना से बेटी माही सिंह (8), मानसी (6) और इकलौता बेटा देवेश (4) हैं। विनोद के परिवार में माता पिता के साथ ही एक भाई और है।
सड़क पार कर रही महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। बौरा जगदीशपुर गांव के पास सोमवार रात सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बौरा जगदीशपुर गांव की रहने वाली सावित्री देवी (45) पत्नी राम अनुज रात करीब आठ बजे घर के सामने सड़क पार कर रही थी। तभी अकबरपुर की तरफ से सुल्तानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी।

दुर्घटना में सावित्री की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक सवार श्रीकांत (30) पुत्र राम अवध निवासी अठांही जिला अमेठी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे सेमरी चौकी प्रभारी उमाकांत शुक्ल ने एंबुलेंस से बाइक सवार श्रीकांत को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed