फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   One and a half million people off the gas subsidy

डेढ़ लाख लोगों की गैस सब्सिडी बंद

Sun, 18 Sep 2016 12:05 AM IST
Updated Sun, 18 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
One and a half million people off the gas subsidy
एलपीजी ‌ - फोटो : demo pic

विज्ञापन
जिले के घरेलू गैस के एक लाख 53 हजार 601 उपभोक्ताओं की सब्सिडी आधार से लिंक नहीं होने के कारण बंद हो गई है। संबंधित उपभोक्ता अगर 30 सितंबर की डेडलाइन के भीतर आधार से लिंकअप नहीं हुए तो वे हमेशा के लिए घरेलू गैस की सब्सिडी से वंचित हो जाएंगे। घरेलू गैस को आधार से लिंक कराने में अब महज 13 दिन ही बचे हैं।

ऐसे में सभी उपभोक्ताओं का आधार से लिंकअप फिलहाल असंभव ही दिख रहा है। जिले में विभिन्न गैस कंपनियों की तकरीबन 30 एजेंसियां संचालित हो रही हैं। उपभोक्ताओं को हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल कंपनी से घरेलू गैस का कनेक्शन दिया गया है। जिले में दो लाख 59 हजार 857 उपभोक्ता घरेलू गैस के कनेक्शनधारक है।
विज्ञापन


सरकार की ओर से कई बार इस बात का निर्देश जारी किया गया कि घरेलू गैस के उपभोक्ता सब्सिडी पाने के लिए आधार से लिंक कराने के साथ केवाईसी संबंधित बैंक व एजेंसी पर जमा करें।  बार-बार की चेतावनी के बाद भी जब उपभोक्तओं ने केवाईसी नहीं जमा किया और अपना कनेक्शन आधार से भी लिंक नहीं कराया तब सरकार ने उपभोक्ताओं पर सख्ती करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे घरेलू गैस के उपभोक्ताओं की बीते एक जून से सब्सिडी पर रोक लगा दी गई थी। सरकार ने घरेलू गैस के उपभोक्ताओं के लिए तीन माह का होल्डअप पीरियड निर्धारित कर दिया है। इसमें बीते एक जुलाई से 30 सितंबर तक का समय निर्धारित करके घरेलू गैस के उपभोक्ताओं को चेतावनी दी गई थी कि वे अपने कनेक्शन को आधार से हर हाल में आधार से लिंक कराएं।

इसके बावजूद उपभोक्ताओं की लापरवाही  के चलते घरेलू गैस के एक लाख 53 हजार 601 गैस कनेक्शन को आधार से लिंक नहीं कराया जा सका है। ऐसे कनेक्शनधारकों रकी सब्सिडी को पेट्रोलियम मंत्रालय ने रोक दिया है। 30 सितंबर तक आधार से लिंक कराने वाले उपभोक्ताओं की रोकी गई सब्सिडी को उनके खाते में भेज दिया जाएगा। 

सुल्तानपुर गैस एजेंसी के संचालक जियाउल हसनैन उर्फ गुड्डू ने बताया कि घरेलू गैस के उपभोक्ता आधार से लिंक कराने को लेकर उदासीन बने हुए है। एजेंसी से कनेक्शन लेने वाले सभी उपभोक्ताओं को समय-समय पर आधार से लिंक कराने के लिए जागरूक किया जाता है। फिलहाल उपभोक्ताओं के पास अभी 30 सितंबर तक समय बचा है।


भारत पेट्रोलियम के जिला नोडल अधिकारी राहुल यादव ने बताया कि घरेलू गैस को आधार से लिंक कराने के लिए तीन माह का समय उपभोक्ताओं को दिया गया था। कई बार निर्देश व चेतावनी देने के बावजूद काफी संख्या में उपभोक्ताओं ने घरेलू गैस के कनेक्शन को आधार से लिंक नहीं कराया है। 30 सितंबर तक आधार से लिंक नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं की रोकी गई सब्सिडी जब्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed