फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Old man dragged along with train for 30 meters

Sultanpur News: ट्रेन के साथ 30 मीटर तक घिसटता गया वृद्ध

Sat, 06 Jan 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 06 Jan 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Old man dragged along with train for 30 meters
सुल्तानपुर। सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर शुक्रवार दोपहर चलती ट्रेन से उतरते समय पैर फिसलने से पिता प्लेटफाॅर्म और ट्रेन के बीच में आ गया। पिता को घिसटते देख पुत्र ने उसे बचाने का प्रयास किया। प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। आरपीएफ कर्मियों व लोगों ने पिता-पुत्र को खींचकर प्लेटफाॅर्म पर किया। घायल पिता-पुत्र को जीआरपी व आरपीएफ के वाहन से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर दोस्तपुर थानाक्षेत्र के भिलमपुर गांव निवासी राम बहादुर (60) अपने पुत्र सोनू कुमार (34) के साथ सुल्तानपुर स्टेशन पर लुधियाना जाने के लिए पहुंचा था। सोनू जनरल टिकट ले रहा था कि तभी किसी ने कहा कि लुधियाना जाने वाली ट्रेन प्लेटफाॅर्म तीन से निकल रही है।
विज्ञापन


इस पर दोनों बाप-बेटे चलती हुई दुर्ग नौतनवा एक्सप्रेस पर दौड़कर चढ़ गए। जब उन्हें पता चला कि वे गलत ट्रेन में चढ़ गए हैं तो चलती ट्रेन से उतरने लगे। इसी दौरान राम बहादुर का पैर फिसलकर ट्रेन व प्लेटफाॅर्म के बीच फंस गया। सोनू पिता को पकड़ने लगा। इस दौरान ट्रेन करीब तीस मीटर तक चल चुकी थी। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। आरपीएफ के पवन सिंह व रामबली सिंह और आसपास के यात्रियों ने पिता-पुत्र को ऊपर खींचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल सोनू ने बताया कि हमको लुधियाना जाना था लेकिन ये गलती से दुर्ग-नौतनवा ट्रेन में चढ़ गए। इस बीच ट्रेन चल दी। ट्रेन से उतरने के दौरान पिता का पैर फिसल गया। पिता को बचाने के प्रयास में मैं भी घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मौजूद डॉ़ राजेश मिश्रा ने बताया की राम बहादुर के पैर में फैक्चर है जबकि सौनू मामूली रूप से घायल है। दोनों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed