फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   old list could not verify

पुरानी सूची का नहीं हो पा रहा सत्यापन

Sat, 24 Sep 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 24 Sep 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
old list could not verify
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल से व्यवस्था चरमरा गई है। अधिकांश आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बीएलओ बना देने से कार्यक्रम के दौरान पुुरानी मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य तकरीबन ठप हो गया है।
विज्ञापन


बूथों पर आंगनबाड़ी कर्मचारियों के नहीं रहने से पुनरीक्षण के विभिन्न फॉर्म भी नहीं भरवाए जा रहे हैं। प्रशासन अभी तक इसका कोई विकल्प नहीं ढूंढ पाया है। 15 सितंबर से केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने विधानसभा निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन


मतदाता पुनरीक्षण अभियान के लिए प्रशासन ने अधिकांश बूथों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बीएलओ बना दिया है। बीएलओ बनने के बावजूद दो सितंबर से आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ कार्य बहिष्कार व हड़ताल पर हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे मतदाता पुनरीक्षण अभियान को झटका लगा है। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कार्य नहीं कर रही हैं। इसकी वजह से पुरानी विधानसभा निर्वाचक नामावली का सत्यापन कार्य ठप हो गया है। मतदाता सूची को दुरुस्त करने एवं फोटोयुक्त बनाने के लिए भरवाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के फॉर्मों का कार्य भी तकरीबन ठप है।

मतदाता सूची संशोधन, नए नाम बढ़ाने एवं नाम काटने व शिफ्ट करने के फॉर्म भी नहीं भरवाए जा रहे हैं। हालांकि दो दिन पूर्व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के एक गुट के हड़ताल से अलग होने से प्रशासन को कुछ राहत मिली है। इसके बाद भी निर्वाचन कार्य पूरी तरह से पटरी पर नहीं आ सका है। 


सहायक निर्वाचन अधिकारी हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने स्वीकार किया कि हड़ताल से पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रभावित हुआ है। उनका कहना है कि अभी पुनरीक्षण कार्यक्रम 30 अक्तूबर तक चलना है। प्रशासन को इसकी जानकारी है। हड़ताल खत्म नहीं होने पर कुछ विकल्प तलाशा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed