{"_id":"658f1317b0203aedac0191a4","slug":"officials-should-resolve-the-problems-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-7483-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: समस्याओं का निस्तारण कराएं अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: समस्याओं का निस्तारण कराएं अधिकारी
Sat, 30 Dec 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। व्यापार बंधु की बैठक में शुक्रवार को बिरसिंहपुर की जिला पंचायत दुकान का किराया, फूड सैंपलिंग, वाहनों की लोडिंग-अनलोडिंग समेत अन्य मामले उठे। कई माह से बैठकों में लगातार उठ रहे प्रकरणों पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों से इसका निस्तारण करवाते हुए अगली बैठक में रखने का निर्देश दिया है।
कलेक्ट्रेट में शुक्रवार दोपहर हुई बैठक में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखीं। बाट-माप के लाइसेेंस शुल्क के मामले में बताया गया कि ऑनलाइन शुल्क जमा करने की व्यवस्था है। गोपालदास पुल के निर्माण, बिरसिंहपुर में जिला पंचायत की दुकानों की मरम्मत न कराए जाने के मामले में किराये का प्रकरण फिर गूंजा।
शहर में लोडिंग-अनलोडिंग के मामले पर अपर जिलाधिकारी को अगली बैठक में निस्तारण रिपोर्ट रखने का निर्देश दिया गया। डीएम कृतिका ज्योत्सना ने अन्य मामलों के निस्तारण की जिम्मेदारी संबंधित को दी। इस मौके पर सीडीओ अंकुर कौशिक, व्यापारी विजय प्रताप सिंह, गोवर्धन दास कनोडिया, अलीमुद्दीन बच्चनू व अमर बहादुर सिंह समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे। (संवाद)