{"_id":"6abaabbbe7a4c38d940f0d2f","slug":"officials-inspected-the-arrangements-for-the-bar-election-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-166046-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अधिकारियों ने लिया बार चुनाव की व्यवस्था का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अधिकारियों ने लिया बार चुनाव की व्यवस्था का जायजा
Mon, 28 Sep 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दीवानी कोर्ट में उच्च न्यायालय के निर्देश पर सोमवार शाम बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए उच्चाधिकारियों ने जायजा लिया। जिला जज सुनील कुमार, डीएम इंद्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने एल्डर कमेटी के पदाधिकारियों से बातचीत की।
अधिकारियों ने 14 अक्तूबर को प्रस्तावित बार एसोसिएशन के चुनाव कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दुबे और अन्य अधिवक्ताओं से चुनाव के बारे में चर्चा की। हाईकोर्ट के आदेश पर 14 अक्तूबर को बार एसोसिएशन का चुनाव होना है। 15 अक्तूबर को मतगणना कराई जाएगी। घोषित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को अनंतिम मतदाता सूची और 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। एक अक्तूबर को पर्चा बिक्री, तीन अक्तूबर को पर्चा दाखिला होगा। पांच अक्तूबर को पर्चा की जांच, आपत्ति और वापसी होगी। छह अक्तूबर को वैध प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। (संवाद)