फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Officials inspected the arrangements for the Bar election

Sultanpur News: अधिकारियों ने लिया बार चुनाव की व्यवस्था का जायजा

Mon, 28 Sep 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 28 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Officials inspected the arrangements for the Bar election
सुल्तानपुर। दीवानी कोर्ट में उच्च न्यायालय के निर्देश पर सोमवार शाम बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए उच्चाधिकारियों ने जायजा लिया। जिला जज सुनील कुमार, डीएम इंद्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने एल्डर कमेटी के पदाधिकारियों से बातचीत की।
विज्ञापन

अधिकारियों ने 14 अक्तूबर को प्रस्तावित बार एसोसिएशन के चुनाव कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दुबे और अन्य अधिवक्ताओं से चुनाव के बारे में चर्चा की। हाईकोर्ट के आदेश पर 14 अक्तूबर को बार एसोसिएशन का चुनाव होना है। 15 अक्तूबर को मतगणना कराई जाएगी। घोषित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को अनंतिम मतदाता सूची और 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। एक अक्तूबर को पर्चा बिक्री, तीन अक्तूबर को पर्चा दाखिला होगा। पांच अक्तूबर को पर्चा की जांच, आपत्ति और वापसी होगी। छह अक्तूबर को वैध प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed