फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   office inspection

निरीक्षण में बंद मिला भूमि सुधार निगम कार्यालय

Fri, 08 Oct 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
office inspection
सुल्तानपुर। मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने शुक्रवार दोपहर अहिमाने स्थित भूमि सुधार निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कार्यालय बंद पाया गया। उप कृषि निदेशक कार्यालय के निरीक्षण में दो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। उनका स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश सीडीओ ने दिया है। प्रधान सहायक अपनी पटल से संबंधित योजनाओं की जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन

इस पर नाराजगी जताते हुए सीडीओ ने उनकी कार्य क्षमता का आकलन करने का निर्देश डीडी कृषि को दिया है। कार्यालय में प्राविधिक सहायक ग्रुप सी में नियुक्ति पाए 17 लोगों को नियुक्ति पत्र नहीं मिलने तक पटल से संबद्घ करने का निर्देश दिया। सीडीओ ने किसान सम्मान निधि, पारदर्शी किसान सेवा योजना समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा में कार्यों की प्रगति लाने, बीडीओ दूबेपुर को डीडी कृषि कार्यालय की बाउंड्रीवाल बनवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed