{"_id":"67d71b0f0feb4499f106d024","slug":"occupancy-of-footpath-jam-on-road-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-128892-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: फुटपाथ पर कब्जा, सड़क पर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: फुटपाथ पर कब्जा, सड़क पर जाम
Mon, 17 Mar 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
लंभुआ-दियरा व अंबेडकरनगर मार्ग पर जाम से जूझते वाहन चालक।
लंभुआ (सुल्तानपुर)। नगर पंचायत के मुख्य मार्ग पर करीब डेढ़ किमी सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ पर पटरी दुकानदारों का कब्जा है। सब्जी व फल के अलावा अन्य दुकानदारों का सामान भी सड़क तक सज जाता है।
कस्बे के तीन प्रमुख चौराहों पर सवारी वाहनों ने सड़क पर कब्जा कर पार्किंग स्थल के रूप में बदल दिया है। इस वजह से प्रतिदिन नगर क्षेत्र में जाम लग जाता है। वाहन चालकों को घंटों जाम की समस्या झेलनी पड़ती है।
कस्बे की मुख्य बाजार के बगल से लखनऊ-वाराणसी फोरलेन बना दी गई है। बड़े व लंबी दूरी तय करने वाले वाहन मुख्य बाजार से इतर फोरलेन से गुजरते हैं। नगर पंचायत ने मुख्य मार्ग से छह फीट की दूरी पर लाल निशान लगाकर पटरी दुकानदारों के लिए स्थान तय किया था। लाल निशान का वजूद खत्म हो गया है। साथ ही दुकानदारों ने भी उसका पालन करना उचित नहीं समझा। हालत पहले जैसे ही हो गए हैं।
विज्ञापन
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि अपर जिलाधिकारी की बैठक में यह मामला उठाया गया था। उपजिलाधिकारी को सब्जी मंडी व पार्किंग स्थल तय करने के निर्देश एडीएम ने दिए हैं। स्थान तय होते ही जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।
तय सीमा के अंदर दुकान लगाएं दुकानदार
पटरी दुकानदारों को चाहिए कि वह नगर पंचायत की ओर से तय सीमा के अंदर दुकान लगाएं। भारी वाहनों को बाजार में प्रवेश करने से रोकना चाहिए। सब्जी मंडी के लिए स्थान चिह्नित किए जाने की आवश्यकता है। - सीताराम मोदनवाल, विवेकनगर।
दिन के समय बड़े वाहनों का बंद हो प्रवेश
दिन में बड़े वाहनों का बाजार में प्रवेश बंद किया जाना चाहिए। ऐसे वाहनों के लिए शहरों की तरह नो एंट्री व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। सवारी वाहनों के लिए पार्किंग स्थल तय किए जाने चाहिए। - सुशील कुमार सिंह, राणानगर।
सब्जी मंडी के लिए तय नहीं कोई स्थल
नगर क्षेत्र में सब्जी मंडी के लिए कोई स्थान तय नहीं है। सवारी वाहन भी पार्किंग नहीं होने से बेतरतीब खड़े हो जाते हैं। अफसर सब कुछ देखकर भी नजरअंदाज कर देते हैं। इससे जाम लग जाता है। चंदन चतुर्वेदी, अटलनगर।
प्रयास करने से खत्म होगी समस्या
वाहन स्टैंड व सब्जी मंडी के स्थान तय हों तो यह समस्या थोड़े प्रयास में खत्म हो सकती है। बाजार में भारी गाड़ियों का प्रवेश दिन में पूरी तरह बंद होना चाहिए। गाड़ियों को सड़क पर खड़ी होने से रोकना चाहिए। - मनोज कुमार अग्रहरि, गांधीनगर।