{"_id":"572a294d4f1c1b61145cd1b8","slug":"nursing-students-took-oath","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग छात्राओं का हुआ शपथ ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग छात्राओं का हुआ शपथ ग्रहण
Amarujala Bureau
Updated Wed, 04 May 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
सीनियर्स को दी विदाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नर्सों को मरीजों की सेवा को अपने धर्म के रूप में मानना होगा। यह बात केएनआईएमटी नर्सिंग संकाय की छात्राओं के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व प्राचार्य डॉ. यशवंत सिंह ने कहीं।
विज्ञापन
कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नालॉजी के नर्सिंग संकाय में बुधवार को लैंप लाइटिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। छात्राओं के शपथ ग्रहण समारोह में चिकित्सक डॉ. आरए वर्मा, डॉ. सुधाकर सिंह एवं डॉ. एपी त्रिपाठी ने प्रशिक्षु नर्सों को उनके कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
इस मौके पर डॉ. एमबी सिंह, डॉ. एके श्रीवास्तव, राजेश दुबे, नीना सक्सेना, विशाल एल्बर्ट, अनुराधा श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव समेत कई लोग मौजूद रहे।
केएनआईएमटी के नर्सिंग संकाय में जीएनएम व एएनएम की छात्राओं ने अपनी सीनियर्स को भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में कीर्ति सिंह, प्रतिमा पाठक, अंजू यादव समेत कई छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इंदु वर्मा को मिस फेयरवेल व सीमा, शैली तथा रश्मि को सह मिस फेयरवेल चुना गया।
विज्ञापन