{"_id":"5ed7cf808ebc3e902d0a9e28","slug":"number-of-infected-in-the-district-increased-due-to-migrants-from-maharashtra-sultanpur-news-lko5243250147","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र से आए प्रवासियों से बढ़ी जिले में संक्रमितों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराष्ट्र से आए प्रवासियों से बढ़ी जिले में संक्रमितों की संख्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। देश में सबसे अधिक संक्रमण की चपेट में आए महाराष्ट्र से पहुंचे प्रवासियों से जिले का भी आंकड़ा बढ़ गया है। अभी तक जिले में मिले 89 संक्रमितों में आधे से अधिक महाराष्ट्र से पहुंचे प्रवासी शामिल हैं। हालांकि अन्य राज्यों से आए प्रवासी भी संक्रमित पाए गए हैं लेकिन तुलना में महाराष्ट्र की संख्या अधिक है। इस बीच महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने से संक्रमण का खतरा और बढ़ गया है।
प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक अभी तक जिले में कुल 89 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 28 के स्वस्थ होने के बाद 61 एक्टिव केस बचे हैं। इसमें देश में सर्वाधिक संक्रमण की चपेट में आए महाराष्ट्र से पहुंचे प्रवासी शामिल हैं। महाराष्ट्र से पहुंचे प्रवासियों से जिले में संक्रमण की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
रिपोर्टों के मुताबिक जिले में मिले 89 कोरोना संक्रमितों में 46 महाराष्ट्र से आए प्रवासी शामिल हैं। हालांकि महाराष्ट्र के अलावा गुजरात, दिल्ली, राजस्थान व हरियाणा से आए प्रवासी भी संक्रमित पाए गए हैं लेकिन इनकी संख्या कम है।
विज्ञापन
इसमें गुजरात से पहुंचे 13, दिल्ली से सात, राजस्थान से चार व हरियाणा के चार प्रवासी शामिल हैं। इसके अलावा गाजियाबाद से पहुंचे एक प्रवासी व 14 स्थानीय संक्रमित पाए गए हैं। अब महाराष्ट्र समेत अन्य प्रदेशों से बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने से संक्रमण में इजाफा होने के आसार बढ़ गए हैं। हालांकि प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग निगरानी समितियों के माध्यम से इन पर निगरानी रख रहा है। इसके बाद भी प्रवासियों के पहुंचने से स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।
प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार तक जिले में एक मई से 65,690 प्रवासी विभिन्न जगहों से पहुंच चुके हैं। इसमें महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब समेत अन्य राज्यों के लोग शामिल हैं। प्रवासियों के पहुंचने पर प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।
अभी तक प्रशासन ने एक लाख से अधिक लोगों को होम क्वारंटीन में रखा है। इसमें करीब 56 हजार को निगरानी में रखा गया है। होम क्वारंटीन व निगरानी में रखे गए लोगों की प्रशासन रोजाना सूचना ले रहा है। इसके बाद भी प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।