फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Now the final publication of voter list will be done on February 6.

Sultanpur News: मतदाता सूची का अब छह फरवरी को होगा अंतिम प्रकाशन

Wed, 19 Nov 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 19 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Now the final publication of voter list will be done on February 6.
सुल्तानपुर। एसआईआर के चल रहे विशेष प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण अभियान को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत की मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम में फेरबदल कर दिया है। अब पंचायत की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन छह फरवरी को होगा। इसी हिसाब से अन्य कार्यक्रमों में बदलाव करते हुए उसकी तिथियां आगे बढ़ा दी गईं हैं।
विज्ञापन

पूर्व में चार दिसंबर तक पंचायत की मतदाता सूची को कंप्यूटरीकृत करते मतदान व मतदेय स्थलों का क्रमांक अपडेट करना था। पांच दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाना है। अब कंप्यूटरीकृत मतदाता सूची व मतदान व मतदेय स्थलों का क्रमांक 22 दिसंबर तक अपडेट किया जाएगा। 23 दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 24 से 30 दिसंबर तक दावे आपत्तियां ली जाएंगी। छह दिसंबर तक उसका निस्तारण किया जाएगा। छह फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उपजिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ल ने बताया कि आयोग के निर्देश के मुताबिक पुनरीक्षण का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed